जहानाबाद, दिसम्बर 1 -- बच्चों को सिखाई गई पीटी, परेड, पिरामिड, स्वच्छता, झंडोतोलन आदि की विधि सोपान प्रशिक्षण कार्यक्रम से बच्चों का होता है बौद्धिक एवं सर्वांगीण विकास अरवल, निज़ प्रतिनिधि। उत्क्रमित राजकीय मध्य विद्यालय बैदराबाद में समारोह आयोजित कर स्काउट एवं गाइड के प्रवेश सोपान प्रशिक्षण का समापन किया गया। समापन शिविर में बच्चों ने कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत के साथ किया। शिविर के दौरान बच्चों को पीटी, परेड, पिरामिड, स्वच्छता, झंडोतोलन आदि की विधि सिखाई गई। कार्यक्रम के दौरान भारत मां की झांकी खुशी कुमारी, दुर्गा मां की झांकी नैंसी कुमारी, राधा की झांकी कोमल कुमारी, कृष्ण की झांकी नेहा कुमारी द्वारा प्रस्तुत की गई। झांकी को सबने सराहा। स्वागत गीत में माही, आईशा, रितिका समेत अन्य छात्रा शामिल थी। कार्यक्रम के दौरान शिविर प्रधान शकी...