नई दिल्ली, फरवरी 19 -- रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्व सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया। भाजपा के दिल्ली प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। अब रेखा गुप्ता की अगुवाई वाली नई सरकार बृहस्पतिवार को दोपहर शपथ लेगी। सूत्रों की मानें तो रेखा गुप्ता के साथ छह विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।किन नामों के मंत्री बनने की चर्चा सूत्रों की मानें तो रेखा गुप्ता की कैबिनेट में 6 मंत्री शामिल होंगे। कैबिनेट में जगह पाने वाले संभावित मंत्रियों की लिस्ट में प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्रराज सिंह, पंकज सिंह और आशीष सूद का नाम शामिल हैं। हालांकि भाजपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.