आगरा, अक्टूबर 8 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गयी। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं आवासीय संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया के पूरी होने तक हजारों सीट खाली रह गयी हैं। चार माह तक चली प्रक्रिया के बाद अब विवि ने आगे मौका देने से भी इंकार कर दिया है। बता दें कि विश्वविद्यालय की ओर से मई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गयी थी। इस बार विश्वविद्यालय की ओर से इस बार प्रवेश प्रक्रिया समर्थ के माध्यम से करायी गयी। विवि की ओर से सत्र 2025-26 के लिए सबसे पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून थी। बाद में इसे बढ़ाकर पहले 15 जुलाई और इसके बाद 15 अगस्त कर दिया गया था। हालांकि विवि के संबद्ध महाविद्यालयों और संस्थानों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटें खाली रह जाने पर पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई थी। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.