बांदा, फरवरी 4 -- बांदा। संवाददाता श्रम विभाग की ओर से अछरौड़ में संचालित अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए अब पंजीकृत श्रमिकों के अभिभावक 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अभी तक श्रम विभाग की ओर से 31 जनवरी अंतिम तिथि निर्धारित थी। आवेदन कम होने के कारण विभाग ने 15 दिन का और मौका दिया है। अटल आवासीय विद्यालय अछरौड़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा छह में 160 और कक्षा नौवीं में 62 सीटों पर प्रवेश लिए जाने हैं। विद्यालय में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों, कोविड महामारी में अनाथ हुए बच्चों व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत पात्र बच्चों को ही प्रवेश दिए जाएंगे। उप श्रमायुक्त डॉ.एसके अग्रहरि ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए बच्चों के ऑनलाइन आवेदन भराए जा रहे हैं। अभी तक 31 जनवरी अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। अब शासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.