भदोही, फरवरी 5 -- भदोही, संवाददाता। विकास भवन सभागार में बुधवार को सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय रयां एवं सर्वोदय विद्यालय चकगुमानी वीरमपुर में प्रवेश परीक्षा संबंधित अधिकारियों संग ली। इसमें प्रवेश परीक्षा, विद्यार्थियों की क्षमता, आरक्षण व्यवस्था एवं परीक्षा की बिंदुआर समीक्षा किए। इस दौरान सीडीओ ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में कुल 490 छात्रों की आवासीय क्षमता निर्धारित है। जिसमें प्रत्येक कक्षा में दो-दो सेक्शन संचालित किए जाते हैं। शासन के आरक्षण प्रावधानों के अनुसार अनुसूचित जाति जनजाति को 60 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 25 प्रतिशत तथा सामान्य वर्ग के लिए 15 प्रतिशत सीटें निर्धारित हैं। कक्षा-वार रिक्त स्थानों का विवरण प्रस्तुत करते हुए आवश्यक कार्यवाही पर सहमति बनी। प्रवेश परीक्षा के संबंध में जानकारी द...