बदायूं, फरवरी 17 -- बदायूं। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले कुछ परीक्षार्थियों के साथ प्रवेश पत्र में त्रुटियां होने की समस्या आ रही है, जिससे संबंधित समस्या लेकर संबंधित परीक्षार्थी डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। वहीं कुछ स्कूलों के प्रधानाध्यापकों एवं स्वयं परीक्षार्थियों द्वारा फोन कॉल के जरिये शिकायत दर्ज कराई गई। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। परीक्षा से संबंधित तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं, वही जो शेष रह गई हैं उन्हें भी आज पूरा कर लिया जाएगा। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराये जाने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षक, सचल दल आदि का गठन पहले ही हो चुका है। परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र भी दिए जा चुके हैं। प्रवेश पत्र मिलने के बाद कुछ परीक्षार्थियों के सामने फोटो किसी की जगह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.