बलिया, फरवरी 18 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन प्रवेश पत्र पर हुई एक गड़बड़ी के चलते हाईस्कूल के एक परीक्षार्थी को देर तक परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं मिल सका। छात्र के प्रवेश पत्र पर उसके जेंडर में 'मेल' की बजाय 'फीमेल' लिख दिया गया था। दो घंटे तक अलग-अलग केन्द्रों का चक्कर काटने के बाद आखिरकार जिला विद्यालय निरीक्षक के हस्तक्षेप से उसे केन्द्र में घुसने और परीक्षा में बैठने की अनुमति मिली। हालांकि छात्र के अनुसार वह एक घंटे ही परीक्षा दे सका। पीएम हायर सेकेंड्री स्कूल परसिया का छात्र प्रीतम शर्मा पुत्र रमेश शर्मा इस बार हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा है। उसका रोल नम्बर 1261953502 है। बोर्ड की ओर से प्रवेश पत्र में उसका परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कालेज (बांसडीह) निर्धारित था। जबकि यहां केवल बालिकाओ...