अल्मोड़ा, जुलाई 5 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि समेत राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में स्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण किए जा रहे हैं। एसएसजे विवि में प्रवेश के लिए अब तक दस हजार से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कर लिया है। समर्थ पोर्टल के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पंजीकरण की अंतिम तिथि दस जुलाई है। सभी छात्र-छात्राएं दस जुलाई से पहले पंजीकरण कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.