सिद्धार्थ, मई 16 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। लेखपाल संघ डुमरियागंज तहसील कार्यकारिणी का चुनाव गुरुवार को तहसील सभार में हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर प्रवेश कुमार व मंत्री के रूप में देवेन्द्र कुमार सहित अन्य पदों का निर्विरोध चयन किया गया। वहीं नव मनोनीत पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्त की मौजूदगी में तहसील सभागार में डुमरियागंज ईकाई का चयन हुआ। इसमें अध्यक्ष व मंत्री पद के अलावा उपमंत्री देवीलाल गिरि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रभाकान्त मौर्य, कोषाध्यक्ष अम्बिका प्रसाद, संप्रेक्षक वीरेन्द्र यादव, सत्या देवी संगठन मंत्री पद पर सर्वसम्मत से चुना गया है। चुनाव अधिकारी शैलेश कुमार भारती व सुनील सिंह ने सभी को निर्विरोध घोषित किया। जिलाध्यक्ष ने सभी नवनिर्वाचित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.