कानपुर, फरवरी 13 -- कानपुर। बिल्हौर इंटर कॉलेज के 13 छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र न मिलने से नाराज छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में डेरा डाल दिया। वे अपनी क्लास टीचर चित्रांशी के साथ आए थे। इनका आरोप था कि उनका नाम विभाग के अधिकारी के हस्तक्षेप से लिखा गया था। बोर्ड में फॉर्म भी भरे गए लेकिन बाद में नाम डिलीट कर दिया गया। परीक्षा में न बैठने देने से पूरा सत्र खराब हो जाएगा। इस प्रकरण में एक तीन सदस्यीय टीम विद्यालय पहुंची और जांच की। छात्रों ने कहा कि प्रवेश पत्र न मिला तो शनिवार को भी वे कार्यालय में धरना देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.