आगरा, फरवरी 19 -- प्राथमिक शिक्षक संघ खंदौली ब्लाक की इकाई के चुनाव में प्रवेन्द्र जुरैल सर्वसम्मति से तीसरी बार अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय खंदौली में चुनाव कराए गए। इसमें संजय सिंह मंत्री, पूजा रश्मि कोषाध्यक्ष, चौ. उदयवीर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चंद्रकांत शर्मा संयुक्त मंत्री, महिला उपाध्यक्ष गीता सिंह, संगठन मंत्री शिव कुमार के नाम पर सहमति बनी। पर्यवेक्षक डा. जगपाल सिंह, चुनाव अधिकारी संतोष चौधरी ने नतीजों का एलान किया। सुरजीत सिंह, ब्रजेश शुक्ला, केके इंदौलिया, विजयपाल नरवार, दिगंबर सिंह, मांगीलाल गुर्जर, प्रदीप यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.