मुंगेर, जून 2 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल के प्रवीण कुमार यादव को हवेली खड़गपुर का नगर अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। रविवार को पश्चिम अजीमगंज के सामुदायिक भवन में चुनाव हुआ। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी गौतम कुमार बिंद और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी भूदेव दास की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। हर वार्ड से एक-एक डेलीगेट मेंबर ने सर्वसम्मति से प्रवीण कुमार यादव को 2025 से 2028 तक के लिए नगर अध्यक्ष चुना गया। चुनाव के बाद राजद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल दिखा। मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया। प्रवीण कुमार यादव ने कहा, नगरवासियों को दिल से धन्यवाद देता हूं। हमेशा उनके सुख-दुख में साथ रहूंगा। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय जनता दल किसी एक जाति या समुदाय की पार्टी नहीं है। यह सभी को एक समान मंच देता है। पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा ...