पौड़ी, जुलाई 29 -- उत्तराखंड स्वच्छकार संघ की जिला व नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। सफाई कर्मचारियों ने अब अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नगरपालिका सभागार में आयोजित बैठक में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इससे पहले उत्तराखंड स्वच्छकार कर्मचारी संघ की नगर व जिला कार्यकारिणी ने सामूहिक रूप से संघ से अपना इस्तीफा दिया। भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाल बिड़ला, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुनील राजौरा की मौजूदगी में नगरपालिका सभागार में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसहमति से जिला व नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रवीण कुमार घागट को जिलाध्यक्ष, संजीव रिजौरा को जिला सचिव, मुकेश ढींगिया को नगर अध्यक...