पटना, फरवरी 8 -- कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के संगठन को विस्तार देते हुए प्रवीण आनंद को पटना पश्चिमी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय नेतृत्व के अनुमोदन के बाद की। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण आनंद ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए संकल्प लिया कि वह व्यापारियों की समस्याओं और मांगों को हर स्तर पर मजबूती से उठाएंगे। उनकी नियुक्ति पर गिरेन्द्र कुमार, संदीप कुमार,अल्तमश हैदर, सहवाज आलम, श्रवण कुमार और राहुल कुमार सहित कई व्यावसायियों ने बधाइयां दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...