मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रवासी महिला कार्यक्रम में गुरुवार को झारखंड की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता झा पहुंचीं। उन्होंने जिला मंत्री पूनम वर्मा के आवास पर रामदयालुनगर मंडल की महिलाओं के साथ भाजपा और एनडीए सरकार की उपलब्धि बताईं। महिलाओं के लिए सरकार क्या कर रही है और आगे क्या करनेवाली है, इसकी विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला मंत्री पूनम वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष मंजू सिंह, मंडल महामंत्री अजय चंद्रवंशी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनालिसा, उपाध्यक्ष संगिना कुशवाहा, मंत्री अर्पणा श्रीवास्तव, नीलम झा, प्रियंका सिंह आदि थीं। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उत्पल रंजन ने की और शुक्रवार को एनडीए सम्मेलन में आने का न्यौता दिया। महामंत्री अजय चंद्रवंशी ने जीविका और महिला सशक्तीकरण पर सरकार की योजना बतायी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.