देवरिया, दिसम्बर 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत ऐसे प्रवासी भारतीय नागरिक, जो अर्हता तिथि को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं अथवा पूर्ण कर रहे हैं, उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का अवसर दिया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रवासी भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए फार्म-6 ए के माध्यम से ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन हेतु भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in अथवा ECINET App के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। यह ऐप एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.