कटिहार, फरवरी 3 -- आजमनगर। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जोकर पंचायत से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जोकर गांव निवासी रोहित कुमार ऋषि रोज़गार की तलाश में उत्तर प्रदेश मजदूरी करने गया था। काम कर लौट रहे रोहित कुमार रेल हादसे का शिकार हो गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। प्रखंड के जोकर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर तीन निवासी राजकुमार ऋषि के 25 वर्षीय एकलौते पुत्र रोहित कुमार ऋषि की रेल दुर्घटना में मौत हो गई। रोहित पिछले कई महीनों से उत्तर प्रदेश के ताजपुर डेहमा रेलवे स्टेशन के समीप मजदूरी कर रहा था। बताया जाता है कि रेलवे में शीलपट अदला-बदली का कार्य चल रहा है। जहां वह ठेकेदार के माध्यम से काम कर रहा था। काम समाप्त कर जब रोहित अपने आवासीय कैंप लौट रहा था, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.