गिरडीह, नवम्बर 7 -- डुमरी। रोशनाटुण्डा पंचायत के खेजवाली निवासी प्रवासी मजदूर अर्जुन मरांडी 33 वर्ष की गुरुवार को गुजरात में मौत हो गई। अर्जुन गुजरात में मजदूरी का काम करता था। मौत की खबर आते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी बसंती देवी, बेटी सोनिया कुमारी, मां सावित्री देवी सहित बुजुर्ग पिता को छोड़ गया है। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाउ सदस्य था। प्रवासी श्रमिकों के अधिकारों के लिए काम करने वाले समाजसेवी भुनेश्वर कुमार महतो ने बताया कि खेजवाली निवासी श्यामलाल मरांडी का पुत्र अर्जुन मरांडी गुजरात में मजदूरी का काम करता था। गुरुवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गयी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने दुःख जताते हुए कहा कि झारखंड के प्रवासी युवाओं की मौत अब आम होती जा रही है। रोजगार की तलाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.