गिरडीह, अगस्त 20 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर विधान सभा एवं विष्णुगढ़ प्रखंड के बरांय पंचायत अंतर्गत नउवाडीह के प्रवासी मजदूर प्रकाश मंडल का शव मुंबई के पूना से बुधवार को गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। शव आने की सूचना मिलने पर विधायक नागेन्द्र महतो गांव पहुंचे। उन्होंने घटना को दुखद बताया और पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर हिम्मत बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर स्थानीय मुखिया राजेन्द्र कुमार मंडल, योगेन्द्र यादव, युधिष्ठिर मंडल आदि पहुंचे हुए थे। दूसरी ओर शव आने की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, जिप सदस्य शेख तैयब, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष शेख मोकिम, भाकपा माले नेता पवन महतो, पूर्व मुखिया संतोष कुमार रजक आदि भी गांव पहुंचे। पूर्व विधायक ने पीड़ित परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.