गिरडीह, दिसम्बर 26 -- जमुआ। जमुआ प्रखंड के हरला पंचायत के चोरपोको गांव निवासी प्रवासी मजदूर रामचन्द्र दास उम्र 22 वर्ष का शव गुरुवार अहले सुबह गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा और गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। जानकारी के अनुसार रामचन्द्र दास हैदराबाद में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। दो दिन पूर्व हैदराबाद में अचानक उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन गहरे सदमे में चले गए। हैदराबाद में झारखंड एकता समाज से जुड़े सदस्यों ने मानवीय पहल करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया तथा सभी औपचारिकताएं पूरी कर शव को झारखंड के लिए रवाना कर दिया। गुरुवार अहले सुबह शव के गांव पहुंचते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। इस मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.