पलामू, मार्च 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के पचलेवा गांव से गुरुवार को दिन के 10 बजे 28 वर्षीय प्रवासी मजदूर विपत सिंह का अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर लिया गया है। पचलेवा गांव निवासी विपत सिंह के परिजनों ने चैनपुर थाना को सूचना दी। वह हाल में ही बाहर से कमाकर लौटा था। थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है कि अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार को दिन में विपत सिंह का अपहरण कर लिया है। उसके साथ मारपीट करते हुए उसके फोन से ही उसके ससुराल के लोगों से तीन लाख रुपए की मांग की जा रही है। विपत सिंह की पत्नी अपराधियों की मांग से परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को दिन में घर से दक्षिण स्थित जंगल किनारे वह अपने कुआं के पास खेती देखने गया था। इसी क्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.