पटना, मई 28 -- अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) ने केंद्र सरकार से प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा, सम्मान और जीविका की गारंटी को लेकर कानून बनाने की मांग की है। इस संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पश्चिम बंगाल के हुगली में 24-25 मई को हुई, जिसमें प्रधानमंत्री के नाम गांव के दलितों, वंचितों, और मजदूरों के ज्वलंत सवालों को लेकर स्मार पत्र भेजने का फैसला लिया गया। जिसमें पांच मांगों को उठाया गया है। बुधवार को विधायक आवास में प्रेस वार्ता में खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव धीरेंद्र झा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते तीन करोड़ लोग रोजी-रोटी की तलाश में बिहार से बाहर हैं। उन्होंने मनरेगा मजदूरी 245 रुपये को न्यूनतम मजदूरी से भी कम बताया और प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष आयोग के गठन की मांग की। खेग्रामस नेता सह वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.