कटिहार, जनवरी 10 -- बारसोई निज प्रतिनिधि शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल में प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक एम ए उस्मानी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार, डॉ रीमा सरकार, डॉ प्रेम कुमार,अस्पताल प्रबंधक सद्दाम हुसैन , स्वास्थ्य प्रबंधक नोऐद मलिक इस्लाम मुख्य रूप से मौजूद थे। मौके पर मौजूद विधायक संगीता देवी ने कहा कि रक्तदान जीवनदान के समान है। रक्तदान के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। रक्तदान करने से किसी भी व्यक्ति को जीवन दान मिल सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...