शामली, फरवरी 2 -- वन विभाग द्वारा मामौर झील पर विश्व आद्रभूमि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बर्ड फेस्टिवल में स्कूल एवं मदरसे के बच्चों को दूरबीन के माध्यम से प्रवासी पक्षियों के दर्शन कराए गए। साथ ही, उन्हें प्रवासी पक्षियों की जानकारी दी गई। रविवार को मामौर झील पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी जयदेव सिंह ने आद्रभूमि दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने पक्षियों के संरक्षण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर मामौर झील के संरक्षण को लेकर प्रक्रिाय चल रही है। पर्यावरणविद मुस्तकीम मल्लाह ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण जीवन की अहम कड़ी है। पर्यावरण संतुलित रहेगा, तो हमें शुद्ध हवा मिलेगी। हमें पेड़-पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.