जमुई, दिसम्बर 24 -- झाझा। अरुण बोहरा रामसर साइट्स के वैश्विक दर्जे वाली सूची में शुमार नागी-नकटी जलाशय इन दिनों मेहमान परिंदों की आमद से गुलजार हो रहा है। नागी-नकटी पक्षी अभ्यारण्य (बर्ड्स सेंच्यूरी) में इन दिनों बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी पहुंच रहे हैं और यह क्षेत्र उनके कलरव से गुंजायमान हो रहा है। नागी-नकटी जलाशय के आंचल में विदेशी मेहमानों के कलरव व अठखेलियों से आसपास का माहौल भी खुशनुमा हो चुका है। इन दिनों सूबे के विभिन्न हिस्सों से पक्षी प्रेमियों से लेकर बड़ी संख्या में सैलानी रोजाना नागी पहुंच रहे हैं। सैलानियों के अलावा स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं से लेकर विश्वविद्यालयों के शोधार्थी एवं पक्षी विज्ञानी भी पक्षियों पर रिसर्च के लिए आए दिन नागी नकटी पहुंचते रहे हैं। सर्दियां शुरू होते ही नागी एवं नकटी जलाशय प्रवासी पक्षियों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.