गिरडीह, दिसम्बर 30 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। खंडोली जलाशय में प्रवासी पक्षी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सर्दी के मौसम में लंबी दूरी तय कर प्रवासी पक्षी यहां पहुंचते हैं। जलाशय के लिए यह शान बना हुआ है। इसमें साइबेरियन डक, साइबेरियन क्रेन, पोचार्ड, लिटिल ग्रेवी, ब्राह्मणी जैसी कई प्रजातियों के प्रवासी पक्षी शामिल हैं। इसमें साइबेरियन बर्ड की संख्या सर्वाधिक होती है। ये पक्षी तिब्बत, मंगोलिया और मध्य एशिया से चलकर यहां पहुंचते हैं। दिसंबर माह से लेकर फरवरी तक प्रवासी पक्षियों के लिए खंडोली जलाशय आशियाना साबित होता रहा है। प्रवासी पक्षियों से खंडोली जलाशय गुलजार है और परिंदों की किलकारियां गूंजने लगी हैं। प्रवासी पक्षियों की जलक्रीड़ा सैलानियों को बरबस अपनी ओर आकर्षित करती है। ठंड के मौसम शुरू होते ही प्रवासी पक्षियों का झुंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.