भागलपुर, मार्च 20 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र से जो भी कामगार अन्य प्रांतों में मेहनत, मजदूरी करते हैं उनका अब निबंधन किया जाएगा। ये जानकारी बुधवार को श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बृजमोहन तांती ने प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में दी। उन्होंने बताया कि प्रखंड के सभी श्रमिक जो बिहार राज्य से बाहर अन्य प्रांतों में कार्य कर अपना जीविकोपार्जन करते हैं, वैसे सभी श्रमिकों का बिहार सरकार की ओर से प्रवासी कामगार एप के माध्यम से निबंधन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कामगार श्रम प्रवर्तन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.