गोरखपुर, मार्च 20 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर निगम की प्रवर्तन दल की टीम पुलिस बल के साथ बुधवार दोपहर करीब एक बजे दाउदपुर स्थिति राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची। टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन और उसके किनारे बने नाले पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए जैसे ही बुलडोजर आगे किया तो कई दुकानदार सामने आ गए। हालांकि प्रवर्तन दल के अफसर दुकानदारों को तत्काल अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देते आगे बढ़ गए। अपर नगर आयुक्त निरकांर सिंह के निर्देश पर बुधवार को पैडलेगंज से ओंकार फर्नीचर तक सिक्सलेन पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सिक्सलेन के सर्विसलेन और नाले पर डाले गए स्लैब पर अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान गंदगी फैलाने पर 4900 रुपये का जुर्माना भी प्रवर्तन दल ने वसूल किया। सफाई नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.