बदायूं, जनवरी 12 -- बदायूं। देश की सीमा की रक्षा करने के बाद सैनिक प्रवर्तन दल की सुरक्षा करेंगे। इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा पूर्व सैनिकों की विभाग में भर्ती की जा रही है। बदायूं कार्यालय में छह पूर्व सैनिक प्रवर्तन दल में रखे जाएंगे। एआरटीओ द्वारा पूर्व सैनिकों की मांग सैनिक कल्याण अधिकारी से की गई है। परिवहन विभाग में स्थाई स्टाफ की कमी है, ऐसे में कार्य करने में समस्या आती है। कार्यालय का कार्य तो स्टाफ की कमी के बावजूद भी निपटा लिया जाता है, लेकिन प्रवर्तन दल के साथ स्टाफ कम होने की वजह से समस्या बरकरार रहती है। इसके लिए परिवहन आयुक्त ने विभाग में पूर्व सैनिकों को लाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सरकार ने परिवहन आयुक्त का प्रस्ताव पास कर दिया। इसके बाद मुख्यालय से आदेश भी जारी कर दिया गया है। इस आदेश के क्रम में स्थानीय स्तर पर ...