पटना, फरवरी 9 -- परिवहन विभाग में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के 33 पदों पर नियमित बहाली के लिए अंतिम चरण का साक्षात्कार कार्यक्रम 24 से 27 फरवरी तक चलेगा। इसके लिए अभ्यर्थी 14 फरवरी से बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर से ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी किरण कुमार ने बताया कि रिक्त पदों के विरुद्ध 20 गुणा अभ्यर्थियों का चयन मुख्य लिखित परीक्षा के लिए किया गया था। फिर मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर रिक्ति के छह गुणा अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक जांच परीक्षा के लिए हुआ। सोमवार को पटना के बिहार वेटनरी कॉलेज मैदान पर 132 पुरुष और 66 महिला अभ्यर्थी सहित कुल 198 अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया। इनमें 191 अभ्यर्थी सफल रहे, जिनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि श...