रामगढ़, फरवरी 10 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ के छावनी फुटबॉल मैदान में ब्रज गोपिका सेवा मिशन की ओर से आयोजित 21 दिवसीय प्रवचन श्रृंखला के अंतर्गत आध्यात्मिक ज्ञान की गंगा अनवरत रूप से प्रवाहित हो रही है। इस आयोजन में प्रतिदिन सुबह 7 बजे से स्वामी युगल शरण के सान्निध्य में साधना कक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में साधक भाग लेकर प्रैक्टिकल साधना का अभ्यास कर रहे हैं। साधना कक्षा के दौरान स्वामी युगल शरण ने साधकों के समक्ष आत्मबोध से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न रखे। उन्होंने कहा कि मनुष्य को यह जानना आवश्यक है कि "मैं कौन हूं, हमें दुःख क्यों प्राप्त होता है और इस दुःख का समाधान कैसे संभव है।" शास्त्रों के आधार पर उन्होंने इन प्रश्नों के उत्तर देते हुए आत्मशुद्धि और भगवत् शरणागति का मार्ग बताया। शाम साढ़े पांच बजे से चल रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.