धनबाद, फरवरी 23 -- मतदाताओं को लुभाने के लिए कई वार्डों में प्रत्याशियों द्वारा रविवार की देर रात तक तरह-तरह के हथकंडे अपनाए गए। कुछ वार्डों में पर्ची के साथ मिठाइयां बांटी गईं, तो कुछ में मुर्गा और शराब का भी वितरण किया गया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ संबंधित बूथों पर पूरी तैयारी के साथ मुस्तैद रहने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं, मतदाता इन प्रलोभनों में आने के बजाय योग्य उम्मीदवार को ही वोट देने की बात कह रहे हैं। कार्यकर्ता अपनी ओर से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। मतदाताओं के सामने भी धर्मसंकट है कि किसी ने मिठाई भेजी है तो किसी ने अन्य प्रलोभन के सामान, ऐसे में वे किसकी ओर ध्यान दें। हालांकि, जागरूक मतदाताओं का कहना है कि वे अंततः योग्य प्रत्याशी को ही अपना मत देंगे।

हिंदी हिन्दु...