रांची, अप्रैल 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के 90वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान में प्रगतिशील आंदोलन और साहित्य विषय पर परिचर्चा और काव्य पाठ हुआ। साहित्यकार रणेंद्र, कहानीकार पंकज मित्र, कमल, निशि प्रभा, आलोचक मिथिलेश कुमार सिंह एवं डॉ जिंदर सिंह मुंडा ने विचार रखें। रणेंद्र बोले, प्रलेस हमेशा से प्रेमचंद के दिखाए मार्ग पर चला है। सामाजिक समानता की वकालत करना इस प्रगतिशील साहित्य आंदोलन का उद्देश्य रहा है। मित्र बोले, जन सामान्य के सुख-दुख एवं आकांक्षाओं को प्रलेस के जरिये अभिव्यक्त करने की कोशिश हमेशा की गई है। आलोचक मिथिलेश सिंह ने कहा, आज के दौर में लेखकों की चुनौतियां बढ़ गई हैं। मौके पर डॉ जिंदर सिंह मुंडा के अलावा खोरठा के कवि अरविंद, कंचन, कुरुख के प्रेमचंद उरां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.