बरेली, फरवरी 3 -- बरेली कॉलेज में राजनीति विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा देने से छूटे विद्यार्थियों ने प्राचार्य से दोबारा मौका देने की मांग की। विद्यार्थियों की पैरवी लेकर पूर्व विधायक भी पहुंचे। प्राचार्य कक्ष में मौजूद शिक्षक पोर्टल बंद होने का तर्क देते रहे। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक से वार्ता की। समस्या का समाधान का आश्वासन मिलने पर पूर्व विधायक छात्रों के साथ लौट गए। राजनीति विज्ञान विभाग की प्रभारी प्रो. मनमीत कौर ने बताया कि राजनीति विज्ञान के तीसरे सेमेस्टर के सात और पांचवें सेमेस्टर के पांच बैच बनाए गए थे। इनकी प्रयोगात्मक परीक्षाएं रविवार, सोमवार और मंगलवार को की गईं। इसमें पहले दिन 720 में से 680 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सोमवार को महाविद्यालय पहुंचे तकरीबन 15 ...