कुशीनगर, जनवरी 31 -- कुशीनगर। हाटा नगर स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी ने बताया है कि कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के भौतिक विज्ञान की बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा 4 से 7 फरवरी, रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 5 से 7 फरवरी, जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 6 से 8 फरवरी तथा भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा 5 से 7 फरवरी के मध्य विद्यालय पर सम्पन्न होगी, जिसमें सबकी उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने संबंधित विषयों के समस्त छात्र-छात्राओं को अपने संबंधित विषयाध्यापक से दिनांक 31 जनवरी से 8 फरवरी तक अनिवार्य रूप से संपर्क बनाए रखें। अन्यथा सम्पूर्ण दायित्व उनकी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...