बागपत, जनवरी 16 -- बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रथम चरण में होने वाली इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए नियुक्त किए गए परीक्षकों के प्रपत्र डीआईओएस कार्यालय में भेज दिए है। जिले के 53 विद्यालयों के शिक्षकों को प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षक बनाया गया है। बोर्ड परीक्षा प्रभारी मोनू कुमार ने बताया कि इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरण में होगी। पहले चरण में 24 जनवरी से एक फरवरी और दूसरे चरण में दो फरवरी से नौ फरवरी तक परीक्षा होगी। पहले चरण में दूसरे मंडलों के जनपदों में होगी। जिले के शिक्षकों को परीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं उन्ही विद्यालयों में संपन्न कराई जाएगी, जिन विद्यालयों को केंद्र निर्धारित किया गया है। विद्यालयों में प्रयोगशाला, उपकरण, वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.