रामपुर, फरवरी 19 -- बुधवार को नगर के बिलासपुर रोड स्थित डॉक्टर राम बहादुर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार ने प्रेस नोट जारी कर प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा की। जिसमें गृह विज्ञान एमए और एमएससी के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे से कॉलेज प्रांगण में होगी।वही रसायन विज्ञान एमएससी की तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा शनिवार को होगी। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं से समय से पहुंचने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...