संभल, फरवरी 2 -- बहजोई। जनपद में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में प्रयोगात्मक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं, जिनकी निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि पूरी परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराई जा सके। प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं से संबंधित सभी अभिलेख, उत्तरपुस्तिकाएं और अन्य आवश्यक दस्तावेज कम से कम एक वर्ष तक सुरक्षित रखे जाएं। इससे किसी भी प्रकार की शिकायत या जांच की स्थिति में रिकॉर्ड उपलब्ध रह सकेगा। जिला प्रशासन के अनुसार 18 फरवरी से प्रस्तावित बोर्ड परीक्षाओं में 51 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.