झांसी, फरवरी 14 -- केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मेला का शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दो प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों के शोध प्रयोगशाला से निकलकर सीधे किसानों के खेत पर पहुंचे। प्रयोगशाला से किसानों को स्थानीय उत्पाद की वैज्ञानिक जांच में सुविधा मिलेगी। राष्ट्रीय महत्व की दो अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं "श्री अन्न उत्कृष्टता केंद्र" एवं "जैविक और प्राकृतिक खेती उत्कृष्टता केंद्र" (कृषि उत्पाद परीक्षण प्रयोगशाला) का लोकार्पण भी किया। वानिकी उत्पाद कार्यशाला की आधारशिला रखी। बुंदेलखंड पैकेज, उत्तर प्रदेश सरकार एवं नीति आयोग के सहयोग से स्थापित ये प्रयोगशालाएं अब क्षेत्र के किसानों को स्थानीय स्तर पर ही उत्पादों की वैज्ञानिक गुणवत्ता जांच परीक्षण व प्रमाणन की सुविधा प्रदान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.