बागेश्वर, फरवरी 14 -- राजकीय इंटर कॉलेज खुनौली में प्रयोगशाला सहायक 43 वर्षीय राजेंद्र सिंह रौतेला का आकस्मिक निधन हो गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। जीआईसी खुनौली में तैनात शिक्षक शुक्रवार को रोजाना की तरह स्कूल में उपस्थित थे। शनिवार तड़के करीब तीन बजे उनके सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन उन्हें सीएचसी कांडा लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। चिकित्सक डॉ. सीएमएस भैसोड़ा ने बताया कि प्रथमदृष्टया मौत का कारण हार्टअटैक प्रतीत हो रहा है। रौतेला अपने पीछे पत्नी और नौ साल के पुत्र के छोड़ गए हैं। जीआईसी खुनौली में शोक सभा का आयोजन किया। प्रधानाचार्य ललित प्रसाद, शिक्षक अतुल लोहुमी, विवेकानं...