गोरखपुर, नवम्बर 14 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। डीडीयू के पत्रकारिता विभाग के छात्रों ने प्रयोगशाला को लेकर शुक्रवार को विभाग के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। छात्रों के प्रदर्शन के करीब दो घंटे तक के नारेबाजी के बाद विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो शांतनु रस्तोगी और प्रो मनोज कुमार तिवारी के साथ विभाग के शिक्षकों ने छात्रों को प्रयोगशाला के निर्माण को जल्द से जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया, लेकिन छात्र कुलपति को मौके पर बुलाने की मांग पर आढ़े रहे। छात्रों का कहना है कि दो वषों पूर्व प्रयोगशाला के निर्माण का आश्वाशन दिया गया था। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बताया गया था कि 14 नवंबर को प्रयोगशाला का उद्घाटन किया जाएगा। लेकिन अभी तक कार्य भी शुरू नहीं हुआ। जिसको लेकर छात्रों ने विभाग के गेट पर प्रदर्शन कर कुलपति को बुला कर प्रयोगशाला का उद्घाटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.