रुद्रपुर, फरवरी 13 -- सितारगंज, संवाददाता। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्रयास हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के एमडी डॉ. मो. आरिफ खान समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला अस्पताल के लीज एग्रीमेंट, बैंक खाते की जमा राशि फ्रीज कराने तथा मारपीट के आरोपों से जुड़ा है। भमरौला रुद्रपुर निवासी डॉ. अतुल पांडेय पुत्र हरीश चन्द्र पांडेय ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह और उनकी पत्नी डॉ. रिचा पांडेय दोनों डॉक्टर हैं। डॉ. अतुल के अनुसार अगस्त 2023 में डॉ. आरिफ खान के साथ अस्पताल को पांच वर्ष के लिए लीज पर लेने का एग्रीमेंट हुआ था। शर्तों के मुताबिक अस्पताल का किराया 15 लाख रुपये प्रतिमाह तय था और एमडी को संचालन में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करना था। आरोप है कि 14 जुलाई 2025 को डॉ. आरिफ खान ने छल-कपट से अस्पताल के बैंक खा...