प्रयागराज, फरवरी 20 -- प्रयागराज। रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। उत्तर रेलवे के प्रयाग रेलवे स्टेशन समेत 400 प्रमुख स्टेशनों पर हाई-टेक 'डिजिटल थाना' स्थापित किया जाएगा। पहले चरण में 16.47 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिली है। इस परियोजना के तहत रेलवे सुरक्षा बल को 400 फिंगरप्रिंट स्कैनर, 90 आईरिस स्कैनर, 400 हाई-स्पीड वर्कस्टेशन और 310 विशेष वेब कैमरे दिए जाएंगे। यह सिस्टम 'नाफिस' डेटाबेस से जुड़ा होगा, जिससे संदिग्ध की पहचान सेकंडों में हो सकेगी । उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार इस तकनीक से चोरी, लूट, मानव तस्करी और अन्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...