प्रयागराज, दिसम्बर 15 -- तेलियरगंज निवासी एक स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को प्रयाग स्टेशन के समीप उसका शव पाया गया। पुलिस से सूचना पाकर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मूल रूप से गाजीपुर में करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी 45 वर्षीय नागेश कुमार सिंह पुत्र पारसनाथ सिंह हाईकोर्ट कैंपस स्थित अस्पताल में चतुर्थ श्रेण कर्मचारी थे। वह तेलियरगंज स्थित टीबी कॉलोनी के सरकारी कमरे में पत्नी नीता और बेटों शिवम, आदित्य और बेटी शिवानी के साथ रहते थे। परिवार में शादी होने के कारण वह कुछ दिनों से पत्नी और बच्चों के साथ पैतृक गांव गए थे। परिवार को घर पर ही छोड़कर वह अकेले ही सोमवार को ट्रेन से शहर पहुंचे थे। कुछ देर बाद प्रयाग स्टेशन के ब...