प्रयागराज, जनवरी 13 -- प्रयागराज। माघ मेला के मद्देनज़र रेलवे प्रशासन ने स्टेशनों पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के क्रम में मंगलवार शाम प्रयाग स्टेशन के मुख्य भवन के सामने फायर बाल के जरिए पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान स्टेशन कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और फायर उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में राज्य अग्निशमन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल रहे। मॉक ड्रिल के दौरान फायर बाल का प्रयोग किया गया। यह विशेष बाल आग में फेंके जाने पर तेज आवाज के साथ फट जाती है और तुरंत आग को बुझा देती है। अधिकारियों ने बताया कि फायर बाल का इस्तेमाल आपात स्थिति में बेहद कारगर होता है, खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में जहां तुरंत आग बुझाना जरूरी होता है। इसी तरह प्रयागराज जंक्शन समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर फा...