प्रयागराज, फरवरी 7 -- प्रयागराज। संगमनगरी में इस बार लगा माघ मेला कुछ ऐसा खास बन गया, जिससे सीख लेकर अन्य जगह कुम्भ मेले का आयोजन कराया जाएगा। हरिद्वार कुम्भ 2027 की मेलाधिकारी सोनिका के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल सोमवार को प्रयागराज पहुंचेगा। दो दिन प्रयागराज में रहकर यह टीम यहां के आयोजन को जानेगी, जिससे वहां मेला कराने में मदद मिले। मुख्य रूप से प्रयागराज, हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में कुम्भ मेलों का आयोजन होता है। हरिद्वार में भी अबकी प्रयागराज की तर्ज पर छठवें वर्ष कुम्भ मेले का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें अखाड़ों को आमंत्रित किया जा रहा है। माघ मेला 2026 में अब तक 21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आ चुके हैं, जो देश के हर उस जगह के प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण हो चुका है, जहां कुम्भ मेलों का आयोजन होता है क्योंकि अन्य जगह कुम्भ मेलों में इतन...