प्रयागराज, दिसम्बर 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे ने मुम्बई जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 04119/20 कानपुर सेंट्रल लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुरू किया है। यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन होकर चलेगी। कानपुर सेंट्रल से ट्रेन नंबर 04119 प्रत्येक सोमवार 22व 29 दिसंबर और लोकमान्य तिलक टर्मिनल से प्रत्येक मंगलवार 23 व 30 दिसंबर को संचालित होगी। इस ट्रेन में एसएलआरडी दो, जनरल के आठ, स्लीपर के पांच, एसी तृतीय के चार और एसी द्वितीय का एक डिब्बा है। कानपुर से दोपहर एक बजे चलकर शाम 4:40 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी और दोपहर तीन बजे मुम्बई पहुंचेगी। वापसी में मुम्बई से 4:55 बजे चलकर अगले दिन शाम 5:10 बजे प्रयागराज जंक्शन पर आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.