प्रयागराज, दिसम्बर 12 -- प्रयागराज। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 08403/04 पुरी-दिल्ली-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पुरी से यह ट्रेन 15 दिसंबर और दिल्ली से 16 दिसंबर को चलेगी। 18 कोच वाली इस ट्रेन में सामान्य, स्लीपर, एसी तृतीय और एसी द्वितीय श्रेणियां होंगी। ट्रेन प्रयागराज होकर भी गुजरेगी, जहां इसका आगमन 08:35 बजे और प्रस्थान 08:40 बजे रहेगा। वापसी में दिल्ली से चलकर यह ट्रेन प्रयागराज 10:05 बजे पहुंचेगी और 10:10 बजे प्रस्थान करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...