धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता उत्तर मध्य रेलवे पर कानपुर ब्रिज लेफ्ट बैंक और कानपुर सेंट्रल के बीच पुल पर मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण धनबाद होकर चलने वाली 13167 कोलकाता-आगरा कैंट साप्ताहिक एक्सप्रेस 20 व 27 मार्च तथा 3, 10, 17 और 24 अप्रैल को डीडीयू, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, लखनऊ, कानपुर सेंटल की बजाय डीडीयू, मिर्जापुर, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाया जाएगा, जिसका ठहराव वाराणसी, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, अमेठी, गौरीगंज, रायबरेली और लखनऊ में नहीं होगा। इसी तरह पुरी से 21, 23, 25, 28 और 30 मार्च तथा 01, 04, 06, 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 और 29 अप्रैल 2025 को खुलने वाली 12875 पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस इसी रास्ते से चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.