संतकबीरनगर, जनवरी 17 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। मौनी अमावस्या पर्व के अवसर प्रयागराज के त्रिवेण संगम पर स्नान के लिए जिले के भारी संख्या में श्रद्धालु बसों से रवाना हो रहे हैं। जिले के खलीलाबाद व मेंहदावल से शाम तक तीन-तीन बसें व मुखलिसपुर बस स्टेशन से 16 बसों से श्रद्धालु रवाना हुए। जिले से 1100 से अधिक यात्री रवाना हुए। मौनी अमावस्या पर तीर्थों में स्नान का बड़ा महत्व है। तीर्थराज प्रयाग में संगम तट पर देश विदेश से लोग पहुंचते हैं। संतकबीरनगर जिले से भी काफी संख्या में श्रद्धालु स्नान के जाते हैं। पिछले दो दिन से श्रद्धालु रवाना हो रहे हैं। काफी संख्या में लोग अपने निजी साधनों से जा रहे हैं। वहीं आम लोगों को असुविधा न हो इसके लिए जिले में खलीलाबाद, मेंहदावल व मुखलिसपुर में रोडवेज बसों की व्यवस्था की जा रही है। खलीलाबाद में बस अड्डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.